फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc declared result of forest range officer recruitment exam

हिमाचल में 4683 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, 42 ही बने रेंज वन अधिकारी

Thu, 27 Jun 2019 07:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
hppsc declared result of forest range officer recruitment exam

हिमाचल वन विभाग में रेंज वन अधिकारी के 100 पदों के लिए 4683 उम्मीदवारों के परीक्षा देने के बावजूद सभी पद नहीं भर सके हैं। राज्य लोकसेवा आयोग ने गुरुवार को व्यक्तित्व परीक्षण में 42 उम्मीदवारों को पास घोषित किया है। शेष पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के चलते खाली रह गए हैं।

विज्ञापन


साल 2017 में रेंज वन अधिकारी के 100 पद भरने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने प्रक्रिया शुरू की थी। रेंज वन अधिकारी बनने के लिए 15,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच के बाद और फीस जमा न करवाने चलते 3717 उम्मीदवार परीक्षा की दौड़ से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


लोकसेवा आयोग ने 11495 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया था। इसमें 10986 नॉन बीएससी फोरेस्ट्री और 509 उम्मीदवार बीएससी फोरेस्ट्री के लिए पात्र माने गए थे। 29 अक्तूबर 2017 को नॉन बीएससी फोरेस्ट्री के लिए हुए स्क्रीनिंग टेस्ट में 4683 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6303 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे

6303 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। स्क्रीनिंग टेस्ट में 626 उम्मीदवार पास हुए। इन 626 उम्मीदवारों में से 539 उम्मीदवार ही मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयनित हो सके। बीएससी फोरेस्ट्री के लिए सिर्फ 509 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनका स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं हुआ। इनमें 294 उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पात्र घोषित किया गया। 22 से 30 जुलाई 2018 तक 833 (नॉन बीएससी फोरेस्ट्री के 539 और बीएससी फोरेस्ट्री के 294) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया। परीक्षा में 579 उम्मीदवार शामिल हुए।

दो जनवरी 2019 को घोषित हुए मुख्य लिखित परीक्षा परिणाम में 64 उम्मीदवार पास घोषित हुए। 18 और 19 जनवरी 2019 को हुए फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट के दौरान पांच उम्मीदवार रिजेक्ट हो गए, जबकि एक उम्मीदवार ने टेस्ट में भाग नहीं लिया। 29 जनवरी 2019 को घोषित फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट में 58 उम्मीदवार पास हुए। इनका 18 से 24 जून 2019 तक पर्सनैलिटी टेस्ट हुआ। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर पर अपलोड कर दिए गए हैं। अनुबंध आधार पर हुई इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,100 रुपये का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed