{"_id":"5ced41f3bdec22074857fb3a","slug":"hppsc-declared-result-of-clerk-typing-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: लिपिक टाइपिंग परीक्षा में 71 अभ्यर्थी पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: लिपिक टाइपिंग परीक्षा में 71 अभ्यर्थी पास
Tue, 28 May 2019 07:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने लिपिक पोस्ट कोड-627 के लिए ली गई टाइपिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने समान्य अनारक्षित वर्ग के तीन, ओबीसी अनारक्षित के तीन, ओबीसी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के एक, एससी अनारक्षित के चार और एसटी अनारक्षित के 12 पदों सहित कुल 22 पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 30 सितंबर 2018 को ली गई टाइपिंग परीक्षा के लिए आयोग ने 241 अभ्यर्थियों को बुलाया। इनमें से 186 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
इन 186 में से 99 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इन 99 में से 1:3 की अनुपात के आधार पर 71 अभ्यर्थियों को अगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि अभ्यथी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है। चयनित अभ्यर्थी मूल्यांकन परीक्षा के लिए 20 जून को सुबह साढ़े नौ बजे आयोग के कार्यालय में दस्तावेजों सहित आएं।