{"_id":"5b6c1d4b4f1c1b40368b4c56","slug":"hppsc-declared-police-sub-inspector-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग को 22364 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें केवल 19186 आवेदनों को सही पाया गया, जबकि शेष रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
क्लिक कर देखें परिणाम
इसके बाद आयोग ने 20 मई, 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 12150 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जबकि शेष 7036 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 279 अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल शीघ्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन