फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc declared assistant professor result

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम घोषित

Sun, 02 Oct 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Oct 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
hppsc declared assistant professor result

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग में एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज भौतिक विज्ञान एवं पॉलीटेकभनीक में रजनीश कुमार, बंदना देवी, सुभाष चंद, मोहन नेगी और अमित पाठक का असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन किया गया है।

विज्ञापन


लेक्चरर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग पॉलीटेकभनीक में विशाल सिंह चौहान, अजय कुमार, विक्रांत शर्मा, लेक्चरर इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पॉलीटेकभनीक में अनिल कुमार, किसलय शर्मा और अंबिका शर्मा को असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री के रूप में अभिषेक धीमान और असिस्टेंट प्रोफेसर सिविल इंजीनियरिंग के तौर पर विकास का चयन हुआ है।
विज्ञापन


कमांडेंट एवं जूनियर स्टाफ ऑफि सर के रूप में विकास सकलानी को चुना गया है। उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज काडर में असिस्टेंट प्रोफेसर होम साइंस के लिए ज्योति पांडे, असिस्टेंट प्रोफे सर पत्रकारिता के लिए सुधीर और रीता कुमारी का चयन हुआ है। असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के लिए राधे श्याम, अनिल कश्यप, कविता, संजीव कुमार, आशा सिंह, अनिल कुमार, मोनिका और अनुज शर्मा का चयन किया गया है। ये जानकारी राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed