{"_id":"5ae5caf04f1c1bb56a8b6a8c","slug":"hppsc-allied-services-exam-36-thousand-candidates-appeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 हजार युवाओं ने दी एलाइड सेवा परीक्षा, 45 हजार ने किया था आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
36 हजार युवाओं ने दी एलाइड सेवा परीक्षा, 45 हजार ने किया था आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में करीब 36 हजार उम्मीदवारों ने एलाइड सेवा प्रारंभिक परीक्षा दी। यह परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ली गई। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डीवीएस राणा ने कहा है कि इस परीक्षा के लिए करीब 45 हजार आवेदन आए थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद जल्द ही मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एलाइड सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हमीरपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। लिखित परीक्षा के लिए जिले से 4527 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 3007 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 1520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 86 पदों को भरने के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई- इन परीक्षा केंद्रों में गौतम महाविद्यालय में तीन, बाल विद्यालय हमीरपुर में दो, जबकि डिग्री कॉलेज हमीरपुर, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल, कन्या विद्यालय हमीरपुर, गुरुकुल, एसडी पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी स्कूल और हमीरपुर पब्लिक स्कूल में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। इस संबंध में जिले परीक्षा केंद्र समन्वयक एडीसी रत्न गौतम ने कहा कि अलाइड सर्विस परीक्षा के लिए 4527 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया गया था। इस परीक्षा में 3007 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।