फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc allied service main exam date may be rescheduled

HPPSC: एलाइड की मुख्य परीक्षा की तिथि में हो सकता बदलाव

Wed, 22 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 22 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
hppsc allied service main exam date may be rescheduled

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा अयोग की एलाइड सर्विसेज की मुख्य परीक्षा की तिथि में फेरबदल हो सकता है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने न्यायालय की शरण ली है। कोर्ट में बेरोजगारों ने तर्क दिया है कि 26 फरवरी को यूपीएससी की एपीएफओ की परीक्षा है, जबकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी एलाइड की मुख्य परीक्षा की तिथि 25 और 26 को निर्धारित की है।

विज्ञापन


ऐसे में कोर्ट ने प्रदेश लोक सेवा आयोग से परीक्षा तिथि के संबंध में जवाब मांगा है। इस संबंध में बुधवार को हाईकोर्ट में लोक सेवा आयोग को जवाब देना होगा। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनोद चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट में तिथि के फेरबदल को लेकर याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपीएससी ने पहले परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी थी, जबकि राज्य लोक सेवा आयोग ने बाद में एलाइड की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों से रोजगार का एक मौका छिन रहा है। इसलिए उन्होंने परीक्षा तिथि में फेरबदल के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed