{"_id":"5c0e5024bdec2241ca08fae3","slug":"hpbose-will-give-dr-radhakrishnan-scholarship-to-students-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड देगा डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति, इस दिन तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड देगा डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति, इस दिन तक करें आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और जमा दो के 14-14 छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए छात्रों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। आवेदन की छंटाई में दो कक्षाओं में जो विद्यार्थी मेरिट में टॉप पाए जाएंगे, उन्हें डॉ. राधाकृष्णनन छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के छात्र को 2700 रुपये और जमा दो के छात्रों को 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। बोर्ड सिर्फ एक बार ही छात्रवृत्ति की राशि देगा। शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि वेबसाइट पर छात्रवृत्ति की पात्रता के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
आवेदक जिस संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, वहां के प्रधानाचार्यों से सत्यापित करवाकर आवेदन पत्र बोर्ड कार्यालय भेज सकते हैं। जिन परीक्षार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन