फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose video conferencing with teachers union regarding promotion of class 10 Students

फर्स्ट-सेकेंड टर्म और प्री बोर्ड के आधार पर प्रमोट किए जाए 10वीं के विद्यार्थी

Mon, 10 May 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 May 2021 08:57 PM IST
सार

सदस्यों ने एसओएस विद्यार्थियों के लिए अलग से नीति बनाकर प्रमोट करने की बात कही है। प्रदेश सरकार ने 10वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
hpbose video conferencing with teachers union regarding promotion of class 10 Students
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फर्स्ट, सेकेंड टर्म और प्री बोर्ड की परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट किया जाए। उनकी इंटरनल असेसमेंट को भी प्रमोट करने का आधार बनाया जाए। यह सुझाव बोर्ड प्रबंधन की विभिन्न अध्यापक संघों के सदस्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिया गया है। सदस्यों ने एसओएस विद्यार्थियों के लिए अलग से नीति बनाकर प्रमोट करने की बात कही है। 

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 10वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी व सचिव अक्षय सूद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभिन्न अध्यापक संघों के सदस्यों से इस बारे में चर्चा की। 
विज्ञापन


बैठक में एचपी हेडमास्टर कैडर ऑफिस एसोसिएशन के ध्रुव पटियाल और विजय गौतम, एचपी साइंस मास्टर एसोसिएशन के नरेंद्र ठाकुर, सीएंडवी अध्यापक यूनियन के चमन लाल तथा घनश्याम दास आदि ने सुझाव दिए। सभी की राय थी कि दसवीं के नियमित विद्यार्थियों को फर्स्ट टर्म, सेकेंड टर्म तथा प्री बोर्ड व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर अंक आवंटित करने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाए। एसओएस के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने पर भी चर्चा हुई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सभी के विचार सुने गए हैं। सुझावों को क्रियान्वित कर नीति बनाई जाएगी। इसी के अनुसार विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। प्रदेश के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों तथा शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी भी किए जाएं प्रमोट

 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2020 के सत्र में दसवीं के बहुत से विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। कंपार्टमेंट पास करने के लिए विद्यार्थियों को सितंबर और मार्च में दो अवसर दिए जाते हैं। कोरोना के चलते मार्च 2020 के बाद विद्यार्थी अव्यवस्था के दौर से गुजर रहे हैं। सितंबर में मिले पहले अवसर में भी कई विद्यार्थी कंपार्टमेंट की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।

दूसरे और गोल्डन चांस के रूप में विद्यार्थियों की मार्च 2021 में परीक्षा होनी थी। कोरोना के दूसरे चरण में मार्च 2021 की परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट के साथ दसवीं में एसओएस की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को भी प्रमोट करने की मांग की है। कहा कि महासंघ यह मामला स्कूल शिक्षा बोर्ड के ध्यान में भी लाया है। महासंघ जल्द शिक्षा मंत्री से भी भेंट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed