{"_id":"5cee7976bdec2207826de572","slug":"hpbose-uploaded-admit-card-for-10th-and-12th-exam-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने अपलोड किए दसवीं और जमा दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड ने अपलोड किए दसवीं और जमा दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 29 May 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 May 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों की अनुपूरक, राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं, दसवीं, जमा दो कक्षा की विशेष परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट सेछात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर किसी परीक्षार्थी को कोई शंका है तो हेल्पलाइन नंबर से जानकारी ले सकते हैं। दसवीं कक्षा शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विद्यार्थी 01892-242119, कुल्लू, ऊना और सोलन के विद्यार्थी 01892-242128, हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर के विद्यार्थी 01892-242148, कांगड़ा के लिए 01892-242149, मंडी और कांगड़ा एस-जेड के लिए 01892-242151 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जमा दो कक्षा में कांगड़ा के लिए 01892-242140, हमीरपुर, शिमला, किन्नौर के लिए 01892-242141, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा के लिए 01892-242142, सोलन, सिरमौर, ऊना के लिए 01892-242150, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा आर के लिए 01892-242139 और एसओएस के आठवीं और दसवीं के परीक्षार्थी 01892-242199 और जमा दो के लिए 01892-242152 नंबर से फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन