{"_id":"6030fe698ebc3ee93b72515e","slug":"hpbose-sos-practical-examination-of-class-10th-and-12th-from-march-15-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 15 मार्च से होंगी एसओएस प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल: 15 मार्च से होंगी एसओएस प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं
Sat, 20 Feb 2021 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं व 12वीं कक्षा की प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं 15 से 22 मार्च तक लेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने यह जानकारी दी। राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगिन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तरह ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगिन पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत केवल मार्च 2021 के सत्र में ही प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले संचालित की जा रही हैं। सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि इनके अंक ऑनलाइल फीडिंग करते समय सावधानी से सही प्राप्त अंक ही डालें। गलत ऑनलाइन फीडिंग के लिए समन्वयक या संबंधित अध्यापक उत्तरदायी होगा। प्रायोगिक परीक्षा के बाद अंक चार्ट अवार्ड शीट व उपस्थिति चार्ट को भी बोर्ड कार्यालय को डाक माध्यम से पहली अप्रैल से पहले प्रेषित करना होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल
दसवीं में साइंस विषय की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 मार्च को होगी। 16 को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, आर्ट-बी की प्रेक्टिकल परीक्षा होगी। जमा दो में 17 मार्च को फिजिक्स, 18 को केमिस्ट्री, 19 को बॉयोलोजी/एचई, 20 को कंप्यूटर साइंस, 22 को जियोग्राफी और फिजिकल एजुकेशन व अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) का प्रेक्टिकल होगा।
विज्ञापन