{"_id":"5bd70679bdec22697c0a8b66","slug":"hpbose-second-phase-counselling-dates-for-deled-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए इस दिन से होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड के लिए इस दिन से होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) के सत्र 2018-20 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करेगा। यह काउंसलिंग सरकारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों और निजी शिक्षण संस्थानों में खाली सीटों को भरने के लिए करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 से 16 नवंबर तक होगी। काउंसलिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची तिथि के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म को भरकर मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, कैटेगिरी, उप कैटेगिरी और अन्य प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां साथ लाकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन