फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose nios Professional exam result will be made on the basis of practical-internal assessment

प्रैक्टिकल-आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा व्यावसायिक परीक्षा परिणाम

Wed, 07 Jul 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 08:37 PM IST
सार

एनआईओएस की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को दैनिक आधार पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
hpbose nios Professional exam result will be made on the basis of practical-internal assessment
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान

विस्तार

कोरोना के चलते राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सिद्धांत अंश की जून में होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। सभी व्यावसायिक अध्ययन केंद्रों को निर्देश जारी किए जाएंगे कि वे कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे समूहों में प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कर सकेंगे। एनआईओएस की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को दैनिक आधार पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा के लिए शिक्षार्थियों के उपस्थिति पत्रक राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के पोर्टल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रायोगिक एवं आंतरिक अंकों के आधार पर सैद्धांतिक अंकों की गणना नियमानुसार की जाएगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रम कौशल आधारित होने के कारण व्यावसायिक परीक्षा के परिणाम के आकलन भी प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा।
विज्ञापन



जेलों में अध्ययन केंद्र बनाएगा एनआईओएस : डॉ. रचना
 राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने जेलों में भी अध्ययन केंद्र स्थापित करेगा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने शिक्षार्थियों को अधूरी शिक्षा पूरी करने का मौका देने के लिए जेलों में अध्ययन केंद्र स्थापित करने की अनूठी पहल की है। जेलों से प्रत्यायन शुल्क नहीं लिए जाने का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने शैक्षणिक के अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क माफ किया है। जेल कैदियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले की जेल के साथ उप जेलों को भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अध्ययन केंद्र बनाया जा सके।  डॉ. रचना भाटिया ने प्रदेश के सभी कारागारों के अधीक्षकों से कहा कि बिना शुल्क दिए शीघ्र राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्रत्यायन प्राप्त कर वंचित समूह को मुख्यधारा से जोड़ें।
विज्ञापन


 

शिक्षा बोर्ड ने अंक सूचियां जमा करवाने की तारीख बढ़ाई

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम से संबंधित टैब्यूलेशन डाटा के दस्तावेजों को एकत्रीकरण केंद्रों में जमा करवाने के संबंध की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से यह संशोधन किया गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अपलोड की गई अंक सूची एवं टैब्यूलेशन चार्ट की जांच एवं संशोधन तथा अंतिम अपलोड की तिथि अब नौ जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अंक सूचियों एवं टैब्यूलेशन चार्ट की हार्ड कॉपी व दर्शाए गए दस्तावेजों को सत्यापित एवं सीलबंद लिफाफे में बंद कर एकत्रीकरण केंद्रों में जमा करवाना की तिथि आठ जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed