इस दिन से शुरू होंगी डीएलएड की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड और जेबीटी की पूर्ण विषयों और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में 14 से 26 नवंबर तक परीक्षा होगी।
बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार डीएलएड पार्ट-1 बैच 2018-20 नियमित, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2016-18 री-अपीयर फर्स्ट चांस, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2017-19 री-अपीयर लास्ट चांस की परीक्षाएं 14 से 26 नवंबर तक सायंकालीन सत्र में दो से पांच बजे तक होंगी।
डीएलएड पार्ट-2 बैच 2017-19 नियमित विद्यार्थियों, डीएलएड पार्ट-2 बैच 2016-18 री-अपीयर फर्स्ट चांस, डीएलएड पार्ट-2 बैच 2015-17 री-अपीयर लास्ट चांस की परीक्षाएं 14 से 25 नवंबर तक सुबह के सत्र में दस से एक बजे तक होंगी।
जेबीटी पार्ट-2 पुराने पाठ्यक्रम बैच 2013-15 की री-अपीयर अंतिम अवसर की एजूकेशन इन इंडिया विद स्पेशल रेफ्रेंसेस टू एचपी विषय की परीक्षा 14 नवंबर को सायं कालीन सत्र में दो से पांच बजे तक होगी।
उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नवंबर में होने वाली डीएलएड पार्ट-1 और 2 की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
जेबीटी पार्ट-1 डेटशीट
14 नवंबर - अंडरस्टैंडिंग द साइकोलॉजी ऑफ चिल्ड्रन
15 नवंबर - एजूकेशन इन कॉंटेंपरेरी इंडियन सोसाइटी
16 नवंबर - एजूकेशन सोसाइटी एंड करिकूलम
18 नवंबर - पेडालॉजी एक्रोस द करिकूलम
ृ19 नवंबर - वर्क एजूकेशन
20 नवंबर - हिंदी भाषा शिक्षण
21 नवंबर - टेक्नालॉजी ऑफ एन्वायरमेंट स्टडीज
22 नवंबर - टेक्नालॉजी ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज
23 नवंबर - क्रिएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट एंड एजूकेशन-1
25 नवंबर - चिल्ड्रंस फिजिकल एंड एजूकेशन हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-1
26 नवंबर - टीचिंग इंग्लिश लैंग्वेज
डीएलएड पार्ट-2 डेटशीट
तिथि - विषय
14 नवंबर - अंडरस्टैंडिंग द लर्निंग एंड कॉगनिएशन ऑफ चिल्ड्रन
15 नवंबर - टीचर आइडैंटिटी, स्कूल कल्चर एंड लीडरशिप
16 नवंबर - डाइवर्सिटी, जेंडर एंड इनक्लूसिव एजूकेशन
18 नवंबर - इंग्लिश एजूकेशन
19 नवंबर - हिंदी शिक्षा
20 नवंबर - मेथेमेटिक्स एजूकेशन
21 नवंबर - साइंस एजूकेशन
22 नवंबर - सोशल साइंस एजूकेशन
23 नवंबर - चिल्ड्रंस फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-2
25 नवंबर - क्रिएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट एंड एजूकेशन-2
--