{"_id":"5b8e6491867a55484b5f52ea","slug":"hpbose-issued-roll-number-for-teacher-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट में बैठेंगे 43 हजार अभ्यर्थी, बोर्ड ने जारी किए रोलनंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टेट में बैठेंगे 43 हजार अभ्यर्थी, बोर्ड ने जारी किए रोलनंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ और नौ सितंबर को होने वाली टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, पंजाबी और उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी कर दिए हैं। दो दिन दो सत्रों में होने वाले चार विषयों के टेट में 43 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर टेट-2018 लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अभ्यर्थी रोल नंबर डाउन लोड कर सकेंगे। आठ सितंबर को बोर्ड टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक लेगा।
विज्ञापन
इसमें सर्वाधिक 36707 आवेदकों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे तक टीजीटी मेडिकल की परीक्षा होगी। इसके लिए 6384 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। नौ सितंबर को पंजाबी के 463 अभ्यर्थियों की सुबह दस से साढ़े 12, उर्दू के 100 आवेदकों की परीक्षा दो से साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि आठ और नौ सितंबर को होने बाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड ने रोलनंबर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।