{"_id":"5d5d3a5c8ebc3e6c740fb74c","slug":"hpbose-issued-date-sheet-for-sos-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सितंबर से शुरू होंगी एसओएस की परीक्षाएं, डेटशीट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12 सितंबर से शुरू होंगी एसओएस की परीक्षाएं, डेटशीट जारी
Wed, 21 Aug 2019 06:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 12 सितंबर से तीनों कक्षाओं के नए प्रविष्ठ, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार और री-अपीयर के परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं शुरू होंगी। 12 सितंबर को आठवीं की अंग्रेजी, 13 को सामाजिक विज्ञान, 14 को संस्कृत, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 18 को विज्ञान, 19 को कला और गृह विज्ञान विषय के पेपर होंगे। दसवीं कक्षा का पेपर भी 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृत, 14 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 18 को सामाजिक विज्ञान, 19 को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जमा दो का पहला पेपर भी 12 को अंग्रेजी, 13 को शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर साइंस, 14 को गणित, 16 को हिंदी, 17 को राजनीति शास्त्र, फिजिक्स तथा ण्कांउटेंसी, 18 को संस्कृत, 19 को भूगोल, 20 को केमिस्ट्री, हिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज और उर्दू, 21 को नागरिक शास्त्र, 23 को अर्थशास्त्र तथा बॉयोलॉजी, 24 को वोकेशनल कोर्स विषयों की परीक्षा, 25 को होम साइंस और 26 को लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी। उधर, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि तीनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को आठ बजकर 45 मिनट पर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना होगा।
विज्ञापन