HPBOSE: इस दिन से पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं, डेटशीट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पांचवीं की आंतरिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी, जबकि आठवीं की परीक्षाएं 16 से 24 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में 8:45 से 12 बजे तक पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं होंगी।
पांचवीं की डेटशीट
16 मार्च-अंग्रेजी
17 मार्च-हिंदी
19 मार्च-गणित
20 मार्च-पर्यावरण शिक्षा
यहां जानिए आठवीं की डेटशीट
आठवीं की डेटशीट
16 मार्च- विज्ञान
17 मार्च- अंग्रेजी
19 मार्च- संस्कृत
20 मार्च- कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू
21 मार्च- गणित
22 मार्च- सामाजिक विज्ञान
23 मार्च- हिंदी
24 मार्च- हिमाचल की लोक संस्कृति और योग