{"_id":"5d02404abdec226d977ef0b0","slug":"hpbose-issued-admission-card-for-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट के लिए बोर्ड ने जारी किए प्रवेशपत्र, चार विषयों के लिए होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टेट के लिए बोर्ड ने जारी किए प्रवेशपत्र, चार विषयों के लिए होगी परीक्षा
Thu, 13 Jun 2019 06:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चार विषयों की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए उम्मीदवारों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। चार विषयों के प्रवेश पत्र बोर्ड बाद में जारी करेगा। बोर्ड 16 जून को सुबह के सत्र में दस से साढे 12 बजे तक जेबीटी और सायंकालीन सत्र में दो से ढाई बजे तक शास्त्री टेट लेगा।
विज्ञापन
17 जून को टीजीटी नॉन मेडिकल सुबह और भाषा अध्यापक टेट सायंकालीन सत्र में होगा। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर टेट जून-2019 पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने सोनी ने बताया कि टेट में प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन