फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose extended date for scholarship application

छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 21 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
hpbose extended date for scholarship application

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया है। अब परीक्षार्थी 30 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व 21 नवंबर तक तिथि निर्धारित की गई थी। बोर्ड ने यह फैसला सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण बच्चों को आवेदन करने में आई परेशानी के मद्देनजर लिया है। 

विज्ञापन


मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थी, जो किसी अन्य संस्था से छात्रवृत्ति नहीं ले रहे हों, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 22 तक आवेदन

hpbose extended date for scholarship application

स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2019 में होने वाली नियमित और एसओएस की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अध्यापक अपने स्कूल यूजर आईडी के माध्यम से 22 दिसंबर तक मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य का सहमति पत्र भी लगाना पड़ेगा। बोर्ड प्रदेश भर में स्थापित होने वाले मूल्यांकन केंद्रों में मुख्य परीक्षक और उप परीक्षक नियुक्त करेगा। साथ ही उत्तर पुस्तिका

मूल्यांकन के लिए जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगेगी, उन अध्यापकों को संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को शीघ्र कार्यभार मुक्त करना होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन के फार्म को डाउनलोड कर डाक के माध्यम से भी बोर्ड कार्यालय को भेजना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed