{"_id":"5b0557f84f1c1b334d8b5409","slug":"hpbose-extended-application-submission-date-for-revaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई पुनर्मूल्यांकन की तिथि, छात्रों को राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई पुनर्मूल्यांकन की तिथि, छात्रों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Updated Wed, 23 May 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण की तिथि को बढ़ा दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि दसवीं श्रेणी (नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय) मार्च 2018 का परीक्षा परिणाम तीन मई को घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण करवाने की अंतिम तिथि 18 मई थी। यह अब 26 मई तक बढ़ा दी गई है। उक्त परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित स्कूल के माध्यम से
विज्ञापन
बोर्ड की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन को 400 रुपये प्रति विषय तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन को आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है तथा ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन