फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose exam will start from 6th march in himachal

HPBOSE: एक लाख 13 हजार विद्यार्थी देंगे वार्षिक परीक्षा, दस हजार कर्मचारी तैनात

Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
hpbose exam will start from 6th march in himachal
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2018 वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन करीब एक लाख 13 हजार बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। पहले दिन बोर्ड जमा दो के अंग्रेजी विषय की परीक्षा लेगा। 
विज्ञापन


सुबह के सत्र में 98302 नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि सायंकालीन सत्र में एसओएस के (राज्य मुक्त विद्यालय) 15304 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं के संचालन को बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उप अधीक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। नकल रोकने को भी विभिन्न स्तर पर उड़नदस्ते बनाए गए हैं। वार्षिक परीक्षाओं के संचालन में परीक्षा केंद्रों सहित उड़नदस्तों में शामिल होकर करीब दस हजार कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा केंद्रों में लगाए सीसीटीवी कैमरे 

hpbose exam will start from 6th march in himachal

वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश में करीब 1915 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी प्राइवेट परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूर्व में परीक्षा केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भी नकल रोकी जाएगी।

एसडीएम भी रोकेंगे नकल
बोर्ड ने एसडीएम से भी नकल रोकने को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने का प्रस्ताव रखा है। एसडीएम अपने स्तर पर अध्यापकों के उड़नदस्ते बनाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। जिले के उप शिक्षा निदेशकों सहित बोर्ड ने अपने स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए हैं।

समस्याओं के समाधान को बना है कंट्रोल रूम

hpbose exam will start from 6th march in himachal

वार्षिक परीक्षाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम 5 से 29 मार्च तक काम करेगा। इसमें सुबह आठ से दस, शाम को पांच से सात बजे तक दूरभाष नंबर-01892-242216 और 242217 पर संपर्क किया जा सकता है।

सुबह आठ से दस बजे तक सुपमा देवी लिपिक और निशा कुमारी कंट्रोल रूम में रहेंगी। शाम को पांच से सात बजे तक विजय कटोच और रूपलाल सेवाएं देंगे।

बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर लॉगइन करके हेल्प लिंक पर संबंधित जिलों के दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल hpbose2011@gmail.com पर भी सूचना या शिकायत की जा सकती है।

इस दिन एक लाख 18 हजार देंगे परीक्षा

hpbose exam will start from 6th march in himachal

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन एक लाख 18 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। मैट्रिक का हिंदी का पेेपर होगा। सुबह के सत्र में 109782 नियमित और शाम के सत्र में एसओएस मैट्रिक की 8535 परीक्षा देंगे।

वार्षिक परीक्षाओं के संचालन को तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोई परेशानी होने पर अधिकारी और कर्मचारी बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।- डॉ हरीश गज्जू, सचिव राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed