इस दिन तक दस्तावेज नहीं भेजे तो रद्द होगा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और एसओएस के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन कि ए थे, उसमें से कुछ छात्रों के संबंधित दस्तावेज बोर्ड को नहीं मिले हैं। शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि ऐसे परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षार्थी 19 जुलाई तक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अगर तय तिथि तक दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो परिणाम रद्द किया जाएगा।
पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण के लिए 25 तक आवेदन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की जून और जुलाई में हुई कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए छात्र 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय 300 रुपये फीस रहेगी।