{"_id":"5d2f48748ebc3e6cf4709158","slug":"hpbose-exam-1608-applications-dled-rejected-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में डीएलएड के 1608 आवेदन रद्द, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में डीएलएड के 1608 आवेदन रद्द, ये है बड़ी वजह
Thu, 18 Jul 2019 10:04 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को करीब 21 हजार आवेदनों में से 1608 रद्द हो गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड दो साल के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट चार अगस्त को करवाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने इसके लिए 25 जून से 15 जुलाई तक आवेदन लिए। निर्धारित तिथि में सूबे के 21393 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। इसमें से 1608 अभ्यर्थियों के फार्म अधूरे पाए गए। जिस पर बोर्ड ने इन्हें रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
रद्द किए फार्मों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई है और उनका नाम रद्द सूची में अंकित है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
19 जुलाई तक ऐसे अभ्यर्थी अपने फीस से संबंधित दस्तोवजों को बोर्ड कार्यालय में जमा करवा रोलनंबर ले सकते हैं। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट चार अगस्त को होगा।