फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Dharamshala SOS students practical exams from 7 September

सात सितंबर से होंगी एसओएस छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Sun, 30 Aug 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala SOS students practical exams from 7 September
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत मार्च 2020 में ली गई प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को परीक्षा का एक मौका दिया है। मार्च में आयोजित परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे छात्र सितंबर में परीक्षा दे सकते हैं। दसवीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सात सितंबर से 11 सितंबर तक होंगी। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की स्वीकृति के बाद प्रायोगिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि एसओएस के दसवीं कक्षा के छात्रों की सात और आठ सितंबर को साइंस विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
विज्ञापन


नौ सितंबर को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और कला-बी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सात को फिजिक्स, आठ को केमिस्ट्री, नौ को बायोलाजी व होमसाइंस, 10 सितंबर को कंप्यूटर साइंस, 11 को जियोग्राफी और सात से 10 सितंबर तक फिजिकल एजूकेशन, जबकि सात से 11 सितंबर तक अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed