{"_id":"5ba3825f867a557ec4198f4f","slug":"hpbose-dharamshala-scholarship-to-600-topper-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के छह सौ मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा स्कूल शिक्षा बोर्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के छह सौ मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा स्कूल शिक्षा बोर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर के 600 मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक के 400, जमा दो विज्ञान संकाय के 100, जबकि कला एवं वाणिज्य संकाय के 100 विद्यार्थियों को बोर्ड छात्रवृत्ति देगा।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बोर्ड ने वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को वेबसाइट से आवेदनपत्र और सहमति पत्र डाउनलोड कर करके भरना होगा। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से फार्म सत्यापिका करवाकर इसकी स्कैन कॉपी को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
आवेदन पत्र की कॉपी को पंजीकृत डाक के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को भी भेजना होगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जूू ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि अनारक्षित वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को एक विभाग के माध्यम से ही छात्रवृत्ति मिले।
विज्ञापन