{"_id":"5c63cb6bbdec22739950cabe","slug":"hpbose-dharamshala-practical-exams-from-19th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में किया फेरबदल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में किया फेरबदल
Wed, 13 Feb 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग के 14 और 15 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के जारी एलर्ट के बाद राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में फेरबदल कर दिया है। प्रदेश भर में 15 फरवरी से शुरू होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 19 फरवरी से होंगी।
विज्ञापन
इस संबंध में बोर्ड ने वाकायदा नया शेड्यूल जारी करके परीक्षा केंद्रों को भेज दिया है। साथ ही बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर भी अपलोड कर दिया है। खराब मौसम के अलर्ट के कारण शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों को 17 फरवरी तक बंद रखने के फैसले के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी।