{"_id":"5cf37b0cbdec2207334c4e77","slug":"hpbose-dharamshala-may-reject-three-thousand-hptet-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द हो सकते हैं टेट के साढ़े तीन हजार आवेदन, ये है वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रद्द हो सकते हैं टेट के साढ़े तीन हजार आवेदन, ये है वजह
Sun, 02 Jun 2019 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के करीब साढ़े तीन हजार आवेदन रद्द हो सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय आवेदकों ने आवेदन के साथ फीस की डिटेल नहीं दी है।
विज्ञापन
चार जूून तक फीस की डिटेल नहीं जमा करवाई तो इनके आवेदन रद्द हो जाएंगे। आठ विषयों की टेट के लिए प्रदेश भर से बोर्ड को 68192 आवेदन मिले हैं। इनमें 64538 आवेदन सही पाए गए हैं। 3654 आवेदनों के साथ फीस की डिटेल नहीं हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने टेट के लिए आवेदन करते समय फीस की डिटेल जमा नहीं करवाई है, उनकी सूची बोर्ड ने वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी है। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक आवेदन करते समय फीस जमा करवा दी है, लेकिन उनका नाम इस सूची में शामिल है। वह चार जून तक बोर्ड कार्यालय में आकर अपना आवेदन अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करते समय फीस जमा नहीं करवाई है। ऐसे अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में आकर फीस काउंटर में चार जून तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि टेट को आवेदन करते समय जिन अभ्यर्थियों की फीस की डिटेल बोर्ड को नहीं मिली है या किसी कारण से फीस नहीं जमा करवा पाए हैं। ऐसे अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में फीस काउंटर पर फीस जमा करवा सकते हैं। साथ ही पूर्व में फीस जमा करवाने वाले अभ्यर्थी अपनी फीस की डिटेल चार जून तक अपडेट करवा सकते हैं।