एक ही कक्षा में 5 साल से फेल हो रहे 139 परीक्षार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 139 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो पांच साल की समय अवधि में भी पास नहीं हो पाए। आठवीं कक्षा में एक, जमा दो 46 और दसवीं में सबसे ज्यादा 92 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
एसओएस के सितंबर 2018 में जमा दो कक्षा के कुल 15347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 6471 परीक्षार्थी पास, 7180 परीक्षार्थियों को री-अपीयर और पांच वर्ष की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के कारण 92 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।
दसवीं कक्षा में 16726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 8429 पास, 7610 को री-अपीयर और 92 को फेल घोषित किया गया। आठवीं कक्षा में 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
इसमें 78 पास, 52 को री-अपीयर और एक परीक्षार्थी फेल हुआ है। बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि एसओएस की तीनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिन परीक्षार्थियों को पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
14 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन की फीस 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण फीस 300 रुपये प्रति विषय रहेगी। री-अपीयर तथा फेल परीक्षार्थी या श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए 250 रुपये (बिना लेट फीस) के साथ 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदक एक से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकता है।