{"_id":"5bbdee1a867a5528465089b9","slug":"hpbose-dharamshala-decalred-jbt-tet-and-punjabi-tet-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टेट का 20, पंजाबी का 29 फीसदी रहा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेबीटी टेट का 20, पंजाबी का 29 फीसदी रहा परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी और पंजाबी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। जेबीटी का 20.47, जबकि पंजाबी टेट का परिणाम 29.24 फीसदी रहा है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
जेबीटी टेट के लिए 9054 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 8411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें केवल 7121 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं। पंजाबी टेट के लिए 463 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें 407 ने परीक्षा दी, जबकि 119 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि जेबीटी और पंजाबी टेट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। टीजीटी आर्ट्स का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएलएड भाग-2 का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड बैच-2015-17 भाग दो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 93.77 फीसदी रहा है। परीक्षा में 2800 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 2621 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए हैं।
59 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, जबकि 18 परीक्षार्थी फेल घोषित हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर परिणाम देख सकते हैं।