फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose dharamshala compartment exams on 2nd july

कंपार्टमेंट परीक्षा लेगा शिक्षा बोर्ड, नहीं होगा साल बरबाद

Sat, 23 Jun 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 23 Jun 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
hpbose dharamshala compartment exams on 2nd july

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन के बाद कंपार्टमेंट घोषित जमा दो के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा दो जुलाई को लेगा। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। परीक्षार्थियों के पास होने की स्थिति में उनका एक साल बचेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले पुनर्मूल्यांकन के बाद कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा का पहला अवसर मार्च माह में मिलता था। इससे परीक्षार्थियों का एक साल खराब हो जाता था। बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों को राहत प्रदान करते हुए दो जुलाई को सभी विषयों की परीक्षा एक साथ करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बोर्ड के स्थापित परीक्षा केंद्रों में पौने 12 से तीन बजे तक परीक्षा होगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद कंपार्टमेंट घोषित परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड दो जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं केंद्र

hpbose dharamshala compartment exams on 2nd july

परीक्षा के लिए बोर्ड ने रावमापा कन्या स्कूल बिलासपुर, रावमापा बालक चंबा, रावमापा बालक हमीरपुर रावमापा बालक धर्मशाला, रावमापा कलपा, रावमापा बालक कुल्लू, रावमापा बालक मंडी, रावमापा बालक लालपानी, रावमापा शमशेर नाहन, रावमापा बालक सोलन और रावमापा बालक ऊना को परीक्षा केंद्र बनाया है।

इसमें लेखांकन, बायोलॉजी, व्यावसायिक अध्ययन, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, फिजिक्स, राजनीतिक शास्त्र और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली जाएगी। 

फार्म भरकर भेजना होगा- कंपार्टमेंट वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने के लिए फार्म भरकर 350 रुपये परीक्षा शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर बोर्ड कार्यालय को भेजना होगा। बोर्ड ने वेबसाइट www.hpbose.org पर फार्म अपलोड किया है।

परीक्षार्थी वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करके इसे भरकर भेज सकते हैं। इसके साथ अभ्यर्थियों को फार्म भरने के बाद इसकी कॉपी स्कैन करके बोर्ड की ई-मेल आईडी hpbose2011@gmail.com पर भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed