फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hpbose dharamshala cancelled exam center Sasan Una Himachal Pradesh

बोर्ड ने रद्द किया ये परीक्षा केंद्र, सीसीटीवी न लगाने पर हुई कार्रवाई

Thu, 06 Dec 2018 12:05 PM IST
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 06 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Hpbose dharamshala cancelled exam center Sasan Una Himachal Pradesh

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सीसीटीवी न लगाने वाले स्कूलों के परीक्षा केंद्र रद्द कर देगा। इसका शुरुआत ऊना जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सासन ने कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी लगाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कई स्कूलों के पास सीसीटीवी लगाने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है, जिससे अन्य स्कूलों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, बोर्ड ने ऐसे स्कूल प्रबंधनों को सीसीटीवी लगाने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद भी सीसीटीवी नहीं लगाए गए तो उन परीक्षा केंद्रों पर गाज गिरना तय है। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में ही निर्देश जारी किए थे कि स्कूल प्रबंधन वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित कर दें। कई स्कूल प्रबंधनों ने इन निर्देशों को हल्के में लिया और अभी तक सीसीटीवी स्थापित नहीं किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रदेश के 1850 स्कूलों और ऊना जिले के 143 स्कूल प्रबंधनों को सीसीटीवी लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। परीक्षा केंद्र सासन के रद्द होने से अब 142 परीक्षा केंद्र शेष रह गए हैं।

बोर्ड जिन परीक्षा केंद्रों को रद्द करेगा, वहां के विद्यार्थियों के नाम शिक्षा बोर्ड नजदीकी स्कूल परीक्षा केंद्र में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा अधीक्षक ग्रेड-1 अवतार सिंह ने शिक्षा बोर्ड की ओर से सासन स्कूल का बोर्ड परीक्षा केंद्र रद्द किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि अब विद्यार्थी अन्य नजदीकी परीक्षा केंद्र में वार्षिक परीक्षाएं देंगे। 

सीसीटीवी के साथ चौकीदार भी जरूरी
जिन स्कूलों में सीसीटीवी लगाए गए हैं, वहां सीसीटीवी और बोर्ड परीक्षा संबंधी सामग्री की सुरक्षा को चौकीदार की तैनाती भी बोर्ड ने अनिवार्य की है। बीते वर्ष कई स्कूलों में विद्यार्थियों, बाहरी शरारती तत्वों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed