फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Dharamsala Relief to candidates applying fot HPTET 2019

गलत जानकारी भरने पर अब रद्द नहीं होगा टेट का आवेदन

Wed, 15 May 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamsala Relief to candidates applying fot HPTET 2019
फाइल फोटो

टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) को आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती होने पर इस बार आवेदन रद्द नहीं होगा। न ही इसके लिए बोर्ड से किसी प्रकार का पत्राचार करना होगा। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन के बाद बोर्ड दो दिन का समय आवेदन पत्र में गलती को सही करने के लिए देगा। 

विज्ञापन


टेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है। इसके अगले दो दिन 28 और 29 मई को अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में गलतियों को ठीक कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड गलतियों को ऑनलाइन सुधारने की सुविधा देगा।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन में गलती को ठीक करने का किसी भी संबंध में बोर्ड के साथ पत्राचार नहीं कर सकेगा। बोर्ड ने जून में होने वाले आठ विषयों के टेट का आवेदन मांगे हैं। इसमें जेबीटी सहित टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि टेट को आवेदन करते समय कई बार अभ्यर्थियों से गलती हो जाती है। इसके लिए बाद में अभ्यर्थियों को बोर्ड से पत्राचार करना पड़ता है।

ऐसे में लंबी प्रक्रिया के चलते कभी अभ्यर्थियों की गलती में सुधार नहीं हो पाता तो कभी इसमें बहुत समय लग जाता है। इसलिए बोर्ड ने आवेदन तिथि के अगले दो दिन आवेदन पत्रों में गलती को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed