{"_id":"591064204f1c1baa7c85115e","slug":"hpbose-deposit-fee-in-board-account-if-result-pending-due-to-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बोर्ड, फीस जमा करवाकर मिल जाएगा रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल बोर्ड, फीस जमा करवाकर मिल जाएगा रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 08 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा
एसओएस राज्य मुक्त विद्यालय के घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में आरएलएफ वाले बच्चों को बोर्ड ने राहत दी है। फीस की वजह से लेट हुए परिणाम को पाने के लिए अब परीक्षार्थी सीधे बोर्ड के खाते में फीस जमा करवाकर अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड ने बैंक खाता नंबर भी जारी किया है। बोर्ड से जारी बैंक खाता नंबर 30777127850, आईएफएससी एसबीआईएन 0010506 में इन फेवर ऑफ बोर्ड सेक्रेटरी के नाम पर फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
फीस जमा करवाने के बाद इसकी रसीद को अभ्यर्थी फैक्स, ई-मेल या बाई पोस्ट भेज सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि फीस जमा होने के बाद शीघ्र एसओएस के अभ्यर्थियों को परिणाम दे दिया जाएगा।
विज्ञापन