HPBOSE RESULT: एसओएस 10वीं और मिडल का परीक्षा परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओएस की मिडल और मैट्रिक की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की मार्च-2018 की मिडल और मैट्रिक परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया है।
मिडल का परिणाम 24.04 फीसदी रहा है, जबकि मैट्रिक का परिणाम 32.39 फीसदी रहा। एसओएस के तहत 366 परीक्षार्थियों ने आठवीं की परीक्षा दी थी। इसमें 88 परीक्षार्थी पास हुए हैं, 244 का परिणाम री-अपीयर घोषित किया गया है।
वहीं अंतिम अवसर समाप्त होने के कारण छह परीक्षार्थी फेल घोषित किए गए हैं। एसओएस से 8549 ने दसवीं की परीक्षा दी। इसमें 2769 पास हुए, जबकि 5060 परीक्षार्थियों की री-अपीयर घोषित की गई है।
पुर्नमूल्यांकन अाैर पुर्ननिरीक्षण के लिए तिथियां तय
वहीं 70 परीक्षार्थियों का अंतिम अवसर समाप्त होने के कारण उन्हें फेल घोषित किया गया है। परीक्षार्थी 400 रुपये शुल्क के साथ पुर्नमूल्यांकन और 300 रुपये शुल्क के साथ पुर्ननिरीक्षण के लिए 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट 222.द्धश्चड्ढशह्यद्ग.शह्म्द्द में एसओएस मिडल और मैट्रिक का परिणाम देख सकते हैं।
री-अपीयर घोषित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सितंबर में होंगी। इसके लिए 31 मई तक बिना विलंब शुल्क, 30 जून तक 250 रुपये विलंब शुल्क और 31 जुलाई तक पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।