{"_id":"5bfbe510bdec2241af66579f","slug":"hpbose-declared-result-of-jbt-and-deled-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: जेबीटी और डीएलएड का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: जेबीटी और डीएलएड का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी और डीएलएड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। बोर्ड ने जेबीटी भाग-1 बैच 2015-17 री-अपीयर, अंतिम चांस और फेल विद्यार्थियों, डीएलएड भाग-1 बैच 2016-18 और डीएलएड भाग-2 बैच 2015-17 की परीक्षा ली थी। इसकी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम सोमवार को घोषित किया है।
विज्ञापन
वहीं जिन अभ्यर्थियों ने इसको आवेदन करते समय अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम रोक लिया गया है। इन अभ्यर्थियों को 12 दिसंबर 2018 तक मूल प्रमाण पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि जो अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाएंगे। उनका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन