फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose declared result of 10th class compartment exam

HPBOSE RESULT: 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, 55 फीसदी विद्यार्थी पास

Tue, 02 Jul 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
hpbose declared result of 10th class compartment exam
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल स्कूल शिक्षा बोर्ड का मार्च-2019 की वार्षिक परीक्षाओं में कंपार्टमेंट घोषित विद्यार्थियों को मौका देने का कोई खास फायदा नहीं हुआ है। जून-2019 में हुई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में 55 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हो पाए हैं, जबकि शेष को दोबारा कंपार्टमेंट घोषित हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक का कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट परीक्षा में 6711 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें 3684 परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 2890 परीक्षार्थियों को दोबारा कंपार्टमेंट घोषित हुई है। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 55.04 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मैट्रिक के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जून माह में कंपार्टमेंट परीक्षा ली गई। इसका परिणाम सोमवार को घोषित किया गया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जून में कंपार्टमेंट की परीक्षा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed