{"_id":"5c54617fbdec224c807176ff","slug":"hpbose-declared-dled-and-jbt-reexamination-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईएलएड, जेबीटी री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीईएलएड, जेबीटी री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित
Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर -2018 में संचालित डीईएलएड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने डीईएलएड भाग-एक बैच 2017-19 और डीईएलएड भाग-एक बैच 2016-2018 (री-अपीअर) का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
इस परीक्षा में 3092 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें से 2585 उत्तीर्ण, 470 को री-अपीअर और 13 परीक्षार्थी फेल हुए। इसके अलावा बोर्ड के डीईएलएड भाग-दो बैच 2015-17 री-अपीयर परीक्षा में 59 परीक्षार्थी बैठे थे, इनमें 46 उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
वहीं, जेबीटी भाग-एक बैच 2013-15, बैच 2015-17 री-अपीयर और गोल्ड चांस की परीक्षा में 23 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 19 उत्तीर्ण, जबकि एक का री-अपीयर ओर तीन फेल हुए।
विज्ञापन
जेबीटी भाग-दो बैच 2013-15 गोल्ड चांस और री-अपीयर के सभी 15 परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सभी परीक्षाओं के घोषित परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।