दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 15366 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें 9755 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 5371 परीक्षार्थियों को फिर से कंपार्टमेंट घोषित की गई है।
परीक्षा परिणाम 63.52 फीसदी रहा है। बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंट का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा में फेल परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
पुनर्निरीक्षण के लिए परीक्षा में 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि फेल परीक्षार्थी पुनर्निरीक्षण और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मार्केट सुपरवाइजर का परिणाम घोषित
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-600 में मार्केट सुपरवाइजर के आठ पदों के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।
इसके बाद 29 मार्च 2018 को लिखित परीक्षा और 15 जून को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। आयोग ने मेरिट के आधार पर तीन अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
जबकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने पर पांच पद खाली रह गए हैं। रोलनंबर 600000005 भवानी ठाकुर, 600000033 सिकंदर पाल और
रोलनंबर 600000043 मनोज कुमार का चयन हुआ है।