फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose: Apply till 27 for examinations to be held in September

शिक्षा बोर्ड: सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए 27 तक करें आवेदन

Thu, 20 Aug 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
hpbose: Apply till 27 for examinations to be held in September
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत सितंबर में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा-दो की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 27 अगस्त तक विलंब शुल्क 1000 रुपये सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए प्रवेश, अतिरिक्त विषय, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट ऑफ पफार्मेंस आदि के अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जो परीक्षार्थी मार्च 2009 या इसके पश्चात शिक्षा बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट के लाभ के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईओएस, सीबीएसई व अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त अन्य बोर्डों से अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को टीओसी का लाभ केवल 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को ही दिया जाएगा।

विज्ञापन

बीएससी लाइफ और फिजिकल साइंसेज की परीक्षाएं 28 से

उधर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय की बीएससी लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की बची हुई परीक्षाएं 28 अगस्त से शुरू होंगी। विवि ने पीएचडी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी राहत दी है। पीएचडी में प्रवेश की तारीख भी बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। पहले इसकी तारीख 20 अगस्त थी। इसके बाद एबीवीपी ने राज्यपाल को पत्र लिखा था। 

कृषि विवि पालमपुर में आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय की बीएससी लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की बची हुई तृतीय वर्ष के अकादमिक सत्र 2019-20 की द्वितीय सेमेस्टर की मिड और एंड टर्म की परीक्षाएं 28 अगस्त से 10 सितंबर तक होंगी। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि विवि ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed