फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose annual examinations will starts with Science paper

विज्ञान विषय से शुरू होंगी सालाना परीक्षाएं, बैठक में हुआ फैसला

Sun, 03 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
hpbose annual examinations will starts with Science paper

प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड से संचालित करने का फैसला सरकार पर टिका है। सरकार यदि पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड से करवाने का फैसला लेती है तो बोर्ड ही इन परीक्षाओं को करवाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के आरटीआई अधिनियम में संशोधन के बाद पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड के माध्यम से करवाने का प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक शनिवार को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विज्ञान अध्यापक संघ की मांगों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। पाठ्यक्रम में बदलाव करने से पहले शिक्षकों से सुझाव लिए जाएंगे। परीक्षा का प्रारंभ किसी एक विषय के साथ ही होना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा का प्रारंभ अंग्रेजी या गणित विषय से करने की बजाय विज्ञान विषय से किया जा रहा है। मार्च 2019 की परीक्षा के लिए दसवीं कक्षा के छह विषयों के पैट्रन को सीबीएसई के अनुरूप तैयार किया गया है।


दसवीं कक्षा के छह विषयों के आदर्श प्रश्न पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। इसके अलावा  ई-मेग्जीन पर विचार किया जा सकता है। बैठक में बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed