फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpbose 10th class annual exam from fifth march 2020

इस दिन से शुरू होंगी 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Thu, 06 Feb 2020 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
hpbose 10th class annual exam from fifth march 2020
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है।

विज्ञापन


पांच से 23 मार्च तक वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए बोर्ड अधिसूचना संख्या 25 मई 2015 के अनुसार समस्त सुविधाएं संबंधित केंद्र समन्वयक द्वारा प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


ऐसे परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नियमित छात्रों की परीक्षा सुबह के सत्र में नौ से 12 बजे तक होगी, जबकि एसओएस के विशेष आवश्यकताओं वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 15 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित छात्रों की डेटशीट

hpbose 10th class annual exam from fifth march 2020
पांच मार्च-संस्कृत
सात मार्च-अंग्रेजी
नौ मार्च-हिंदी
12 मार्च-गणित
14 मार्च-कला, अर्थशास्त्र, वोकेशनल कोर्स
17 मार्च-सामाजिक विज्ञान
19 मार्च-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
21 मार्च-कंप्यूटर सांइस
23 मार्च-वाद्य संगीत, गृह विज्ञान

 

एसओएस के विद्यार्थियों के लिए

पांच मार्च-संस्कृत
सात मार्च-अंग्रेजी
नौ मार्च-हिंदी
12 मार्च-गणित
14 मार्च-कला
17 मार्च-सामाजिक विज्ञान
19 मार्च-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
23 मार्च-वाद्य संगीत, गृह विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed