फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPAS Main Exam from 15th to 21st November in Shimla

एचएएस के 52 पदों के लिए 997 देंगे मुख्य परीक्षा

Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
HPAS Main Exam from 15th to 21st November in Shimla

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 52 पदों के लिए 997 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देंगे। 15 से 23 नवंबर तक होने वाले वाली लिखित परीक्षाओं के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने शिमला में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


अनिवार्य विषयों की परीक्षा 15 से 21 नवंबर तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 23 नवंबर को सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


राजधानी शिमला स्थित एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, फागली सरकारी स्कूल, आईटीआई चौड़ा मैदान और लोकसेवा आयोग के कार्यालय में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट साथ लाने पर रोक रहेगी। 24 जून, 2018 को 21844 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPAS Main Exam from 15th to 21st November in Shimla

23 अगस्त को राज्य लोकसेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित किया था। राज्य लोकसेवा आयोग के अनुसार एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 47547 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। इनमें 43402 उम्मीदवारों के फॉर्म प्रारंभिक परीक्षा देने के लिए सही पाए गए थे। 24 जून 2018 को हुई परीक्षा में 21844 उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 997 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

अनिवार्य विषयों की डेटशीट
15 नवंबर को अंग्रेजी, 16 नवंबर को हिंदी, 17 नवंबर को निबंध, 19 नवंबर को जनरल स्टडी वन, 20 नवंबर को जनरल टू और 21 नवंबर को जनरल स्टडी थ्री विषय की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा देने के लिए यह सभी अनिवार्य विषय हैं। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक इन विषयों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed