{"_id":"5778b9004f1c1bf96f7f99e6","slug":"hpas-exam-pattern-on-ias-lines-from-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से आईएएस की तर्ज पर होगी एचएएस परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अगले साल से आईएएस की तर्ज पर होगी एचएएस परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में अगले साल से एचएएस की परीक्षा आईएएस की तर्ज पर होगी। राज्य सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे शनिवार को राजपत्र में भी छापने के बाद से लागू भी कर दिया गया। यह व्यवस्था जनवरी 2017 के बाद होने वाली हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं परीक्षा के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (दूसरा संशोधन) नियम 2016 के संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक कंपलसरी पेपरों में अब अंग्रेजी की परीक्षा 100, हिंदी की 100, निबंध की भी परीक्षा 100, सामान्य
विज्ञापन
ज्ञान-एक की 200, सामान्य ज्ञान-दो की 200 और सामान्य ज्ञान-तीन की 200 अंकों की होगी। इसके अलावा ऐच्छिक विषय अब एक ही होगा। इसमें पेपर-एक 100 और पेपर-दो भी 100 नंबर का ही होगा।
विज्ञापन