फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Unversity bed enterance test, result on 27th june.

साढ़े आठ हजार ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, 27 को आएगा रिजल्ट

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP Unversity bed enterance test, result on 27th june.
साढ़े आठ हजार से अधिक ने तय सेंटरों में प्रवेश परीक्षा दी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से स्थापित 26 परीक्षा केंद्रों में वीरवार को दो वर्षीय बीएड कोर्स की प्रवेश परीक्षा ली गई। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में करीब साढ़े आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी अपीयर हुए।

विज्ञापन


सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। बीएड की इस प्रवेश परीक्षा के लिए आए आवेदनों में से विवि की प्रवेश परीक्षा सेल ने 8754 आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन रोलनंबर जारी किए थे।
विज्ञापन


इनमें साढ़े आठ हजार से अधिक ने तय सेंटरों में प्रवेश परीक्षा दी। एचपीयू में इस परीक्षा के लिए अलग-अलग भवनों में चार और एवालॉज स्थित लॉ कॉलेज और यूसीबीएस में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के अपने शिक्षा विभाग, प्रदेश सरकार के धर्मशाला स्थित शिक्षा संस्थान सहित करीब 76 संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में इस प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाना है। बीएड की इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित होगा।

पांच जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जानी है। इसके बाद पूर्व में तय किए शेडयूल के मुताबिक सरकारी और निजी कॉलेजों के लिए काउंसलिंग का दौर चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed