फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University will Provide Job Coaching to Students.

HPU का नया फॉर्मूला, पढ़ाई के साथ अब नौकरी की भी तैयारी

Sat, 18 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP University will Provide Job Coaching to Students.

एचपीयू से बतौर रेगुलर छात्र कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को अब विवि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से तैयार करने को प्रशिक्षण सुविधा देगा। रेगुलर कक्षाओं के अलावा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयार करने को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए मॉड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एक मार्च को विश्वविद्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के तहत संचालित किए जाने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मॉड्यूल तैयार करने को छात्रों से इन दिनों राय ली जा रही है। इसमें छात्र अभिरुचि जानने का प्रयास होगा कि वह क्या बनना चाहता है, किस विषय या क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहता है। उसके मुताबिक ही छात्र को कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अलग से सेल ने  परफार्मा तैयार किया है, जिसे हर छात्र से भरवाकर उनकी अभिरुचि को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। इस परफार्मा को भरवाने की जिम्मेदारी सभी विभागाध्यक्षों और संस्थान निदेशकों को दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस सराहनीय पहल का विवि में पढ़ने वाले छात्रों को भी आने वाले समय में भरपूर लाभ मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि पीजी डिग्री डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र कोर्स पूरा करने के बाद और कोर्स के दौरान रोजगार के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारियां करते हैं। विवि में इन परीक्षाओं को प्रशिक्षण मिल जाने पर छात्र रुटीन में पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी साथ साथ तैयार होंगे। 

हर छात्र अवश्य भरे परफॉर्मा : प्रो. धीमान  
एचपीयू परिसर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक और कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के समन्वयक प्रो. जोगिंद्र धीमान ने सभी छात्रों से इस परफॉर्मा को भरने की अपील की है।


छात्रों से मांगी जा रही यह जानकारी 
परफॉर्मा में विवि के हर विभाग से कोर्स करने वाले छात्र से कोर्स, शैक्षणिक योग्यता, उसकी अभिरुचि जिसमें वह काउंसलिंग या कोचिंग चाहता है, मसलन प्रशासनिक सेवाएं बैंकिंग, राजनीति, खेल, पत्रकारिता, डिफेंस, परफॉरमिंग आर्ट, टीचिंग में नेट सेट, टेट आदि की ऑप्शन छात्र को भरनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed