फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Will give Relief to Only RUSA First Semester Students.

नई शर्त लागू, रूसा के सिर्फ इन छात्रों को ही मिलेगी राहत

Sat, 10 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
HP University Will give Relief to Only RUSA First Semester Students.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरकार के स्तर पर हुई बैठक में रूसा के तीसरे बैच के प्रथम सेमेस्टर के फेल छात्रों को दी गई छूट सिर्फ इस सेमेस्टर के  लिए ही लागू होगी। दूसरे सेमेस्टर की अक्तूबर में होने वाली परीक्षा में हर विषय में पास होने के लिए लागू नई शर्त को हर हाल में पूरा करना होगा।

विज्ञापन


यानी उन्हें इस सेमेस्टर में इंटरनल असेसमेंट के लिए तय 30 और थ्योरी यानी टर्म एंड परीक्षा में हर हाल में 35-35 फीसदी अंक के साथ पास होने को कुल 45 अंक लेने की शर्त पर खरा उतरना होगा। ऐसा करने पर ही वे विषय में पास होंगे। पहले सेमेस्टर के खराब रहे परीक्षा परिणाम में सुधार करने को ही विवि ने यह छूट दी है।
विज्ञापन


जाहिर है कि कॉलेजों में रूसा सीबीसीएस के तहत पढ़ रहे छात्रों को अब और सजग रहना होगा और पढ़ाई व परीक्षाओं के साथ कक्षाओं में उपस्थिति से लेकर हर गतिविधि में गंभीर होना होगा। जून में बैठे नए बैच के लिए भी नई शर्त के मुताबिक ही मूल्यांकन किया जाना है। 2014 से चल रहे  दूसरे बैच के छात्रों के लिए मूल्यांकन उसी पुराने 50:50 टर्म एंड परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के लिए पूर्व में तय किए गए नियमों के तहत ही मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम तैयार करने के नियम लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीयू के कंप्यूटर सेंटर ने सचिवालय में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रों को राहत देने को लिए गए फैसले के मुताबिक दोबारा से परिणाम तैयार कर घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवि ने रूसा के लिए बनी अलग साइट पर प्रथम सेमेस्टर के इस परिणाम की गजट नोटिफिकेशन पहले ही उपलब्ध करवा दी है। कॉलेज प्राचार्य इसे डाउनलोड कर विषयवार पास या फेल छात्रों का पता लगा सकते हैं।


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी और कंप्यूटर एनालिस्ट डा. मुकेश शर्मा ने माना कि छात्रों के हित में लिए फैसले के मुताबिक नए सिरे से प्रथम सेमेस्टर का परिणाम तैयार कर घोषित करने को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, तय तिथि से पहले ही परिणाम घोषित करने का प्रयास है। इसके तुरंत बाद छात्रों को रि-अपीयर परीक्षा के आनलाइन फार्म भरने का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed