रूसा पहले सेमेस्टर में फेल छात्रों को मिली बड़ी राहत, भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रूसा के तहत फर्स्ट सेमेस्टर के खराब रिजल्ट को लेकर मचे बवाल के बीच एचपीयू ने फेल छात्र को रि-इवेल्यूएशन के लिए फॉर्म भरने का मौका देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। परीक्षाएं 15 अक्तूबर से ली जाएंगी।
इससे छात्रों का परीक्षा में अपीयर होने का रूटीन का मौका बचेगा। शनिवार को घोषित रूसा सीबीसीए के तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों के पास इतना समय नहीं बचा है कि वे रि-अपीयर परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकें।
हालांकि, विवि की उच्च स्तरीय कमेटी खराब परीक्षा परिणाम को लेकर जांच कर रही है। वीरवार को कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कमेटी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी होगी।
पढ़िए फेल छात्रों को कब देनी होगी परीक्षा
रिपोर्ट आने के बाद विवि फेल छात्रों के पक्ष में क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें हैं। फैसला पक्ष में रहा तो फेल छात्रों में से कुछ पास भी घोषित हो सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन हुआ तो उसमें भी रिजल्ट में बदलाव संभव है।
इस पर निर्णय होने के बाद ही विवि प्रशासन फेल छात्रों की रि-अपीयर परीक्षा के लिए फॉर्म और रि-इवेल्यूएशन करवाने की अंतिम तिथि तय करेगा। फेल छात्रों को नए सत्र में बैठे बैच के पहले सेमेस्टर के साथ परीक्षा देनी होगी। यदि वे इससे चूक गए तो उन्हें यह परीक्षा देने का मौका अगले बैच के साथ मिलेगा।
98 फीसदी छात्रों के फेल होने का है मामला
यूजी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों की नवंबर में परीक्षा हुई। इसमें बैठे 40 हजार छात्रों में से करीब 32 हजार छात्रों के नतीजे घोषित किए गए हैं। इनमें अधिकतर छात्र कई विषयों में फेल हैं। विषयों के आगे स्टार होने से परिणाम पूरा नहीं आया है। इतनी अधिक तादाद में छात्रों का फेल होने का यह पहला मामला है।
खराब रिजल्ट की जांच के लिए बनाई कमेटी
विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की। डीन सीडीसी प्रो. एसएस चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी में परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी, कोटशेरा के प्राचार्य डॉ. आरआर चौहान, कॉलेज शिक्षक संघ अध्यक्ष रामलाल शर्मा, कंप्यूटर एनालिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा और उप कुलसचिव नंदलाल वर्मा सदस्य बनाए गए हैं।
कमेटी दो दिन में खराब परिणाम के कारणों का पता लगाएगी। मुख्य रूप से अवार्ड एंट्री और परिणाम तैयार करने के सॉफ्टवेयर, कॉलेजों से आए लिखित परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट अवार्ड एंट्री और परिणाम निकालने को इस्तेमाल किए फार्मूला आदि पर जांच केंद्रित रखेगी।