फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University: Students Facing Problem in Online RUSA Forms.

परीक्षाएं सिर पर, छात्र नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फार्म

Fri, 23 Sep 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
HP University: Students Facing Problem in Online RUSA Forms.

एचपीयू 25 अक्तूबर से रूसा यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाएं ले रहा है, मगर अभी कॉलेजों में इस सत्र में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेकर पढ़ रहे छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भी भरने शुरू नहीं हुए हैं। परीक्षा के लिए एक माह का समय है। इन 33 दिनों में कैसे छात्र ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया में रूसा छात्रों को पहले ही बैंक के माध्यम से चालान पर फीस जमा करवाने जैसे झंझट को झेलना होता है। कई बार रूसा की साइट में भी दिक्कत रहती है। ऐसे में प्रथम सेमेस्टर के प्रदेश भर में पढ़ रहे करीब 40 हजार छात्रों को ऑनलाइन फार्म भरने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन


इस बार फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करवाने में विवि स्तर पर हुई देरी के लिए फार्म का फारमेट समय से तैयार न होना और 2015 नवंबर में हुई यूजी रूसा के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के खराब परिणाम के कारण संशोधित परिणाम तैयार करना भी कारण माना जा रहा है। यदि जल्द साइट पर परीक्षा फार्म अपलोड न हुआ और इसे भरने की प्रक्रिया शुरू न की तो इसका खामियाजा 2016 बैच के पहले सेमेस्टर के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसा के बदले प्रारूप से बदला फार्म का प्रारूप
देश के विश्वविद्यालयों में यूजीसी के तय मानकों के तहत रूसा सीबीसीएस लागू किया है। इसमें और पूर्व में लागू रूसा में फर्क है कि अब सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) की विषय कांबिनेशन की च्वायस अब सिर्फ संकाय/ फैकल्टी तक सीमित है।

अब छात्र संकाय से बाहर के विषय को कांबिनेशन में नहीं चुनेगा। इसी कारण नए बैच के प्रथम सेमेस्टर के पहले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म का परफोरमा बदला गया है। इसे साइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और विवि कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी तथा कंप्यूटर एनालिस्ट डॉ. मुकेश ने माना कि फैकल्टी से परीक्षा फार्म के लिए आवश्यक जानकारी मांगी थी, जो लगभग पहुंच चुकी है। जल्द फार्म का परफोरमा साइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed