फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Starts Online Application for UG Examinations.

यूजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ये है अंतिम तिथि

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP University Starts Online Application for UG Examinations.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की अप्रैल माह में सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन भरे जाने वाले परीक्षा फार्म के लिए विवि ने (रूसा यूजी) के लिए बनी वेबसाइट www.hpuniv.hpgovt.in को खोल दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि ने परीक्षा फार्म भरने को 25 मार्च तक अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद विवि तय दरों पर लेट फीस अदा करनी होगी। कॉलेजों को भी विवि ने इस संदर्भ में ई-मेल से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें परीक्षा फार्म भरने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और अंतिम तिथि सूचित की गई है। प्रदेश भर में औसतन इन तीनों सेमेस्टर में 29 से 32 हजार तक छात्र यूजी डिग्री कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हेल्पलाइन नंबर पर हल होगी हर समस्या

HP University Starts Online Application for UG Examinations.

एचपीयू ने इस बार छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में पेश आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए विवि की परीक्षा विंग में कंप्यूटर सेंटर का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 0177-2833592 लैंडलाइन नंबर पर कॉलेज और इक्डोल के माध्यम से आने वाली समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
 
कॉलेज ऑनलाइन फार्म की विवि को भेजें हार्ड कॉपी
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि छात्रों द्वारा ऑनलाइन फार्म भरे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज हार्ड कॉपी विवि को अवश्य भेजें। इसी फार्म के आधार पर विवि में  रिकार्ड एंटर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज और इक्डोल प्रशासन छात्रों को परीक्षा फार्म भरने में पेश आने वाली दिक्कतों को निपटाने के लिए परिसरों में रूसा नियंत्रण एवं मार्गदर्शन केंद्र संचालित करें, जहां छात्र समस्या बता समाधान करवा सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed