फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Postpond PhD Enterance Test.

HPU: छात्रों को झटका, फिर टल गई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Tue, 25 Jul 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Jul 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
HP University Postpond PhD Enterance Test.

पहली बार विवि में विभिन्न विभागों में पीएचडी में प्रवेश देने के लिए 31 जुलाई को होने वाली परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी है। इसके पीछे प्रशासनिक कारण वजह बताई जा रही है। यह दूसरा मौका है जबकि विवि ने प्रवेश परीक्षा को टाला है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए एचपीयू का अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय जल्द नई तारीख की घोषणा करेगा। पीएचडी प्रवेश के लिए हो रही परीक्षा में गोपनीयता, प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के साथ रोस्टर लागू करने की मांग पर एसएफआई लगातार आंदोलन करती आई है।
विज्ञापन


सोमवार को भी एसएफआई की विवि इकाई ने अधिष्ठाता अध्ययन का घेराव किया। प्रवेश परीक्षा में गोपनीयता रखने और प्रश्नपत्रों की सेटिंग बाहरी विशेषज्ञों से करवाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष रोनी और सचिव नोवल की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि पीएचडी और शोध विवि की पहचान होती है। इसलिए पीएचडी में योग्य और पात्र लोगों को ही प्रवेश मिले। नोवल ने कहा कि डीएस ने उनकी मांगों पर उपयुक्त फैसला लेने का भरोसा दिया है। 

स्थगित की गई है प्रवेश परीक्षा : प्रो. गिरिजा शर्मा
विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने माना कि प्रशासनिक कारणों से 31 जुलाई को निर्धारित पीएचडी की प्रवेश परीक्षा स्थगित की गई है। जल्द विवि परीक्षा की नई तारीख तय करेगा।


उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को भेजे गए रोलनंबर में परीक्षा की तिथि 31 जुलाई ही छपी है, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। छात्र विवि की वेबसाइट देखते रहें, जल्द नई परीक्षा तिथि साइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी भी अपडेट की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed