{"_id":"58ef066a4f1c1b791ecf672a","slug":"hp-university-mat-on-3rd-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: तीन जून होगा मेट, देखें प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: तीन जून होगा मेट, देखें प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (एमबीए विभाग) की 120 और रिजनल सेंटर धर्मशाला की 60 सीटों के लिए एचपीयू मेट-2017 (प्रवेश परीक्षा) तीन जून को लिया जाएगा। 17 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए विभाग ऑनलाइन ही प्रोस्पेक्टस और प्रवेश फार्म उपलब्ध करवाएगा। प्रवेश फार्म भरने की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए 17 मई अंतिम तारीख है। 17 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले दो साल से विश्वविद्यालय सिर्फ अपने यूबीएस बिजनेस स्कूल और धर्मशाला रिजनल सेंटर के लिए ही प्रवेश परीक्षा लेता आ रहा है। इसके लिए विवि ही जीडी और इंटरव्यू करवाकर सीटें अलॉट करता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्यामलाल कौशल ने माना कि इस बार एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसे पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। संस्थान की वेबसाइट hpubsshimla.org और विवि की वेबसाइट से लिंक देकर ऑनलाइन फार्म और प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवा दिया जाएंगे।
एचपीयू में 120, रिजनल सेंटर धर्मशाला में भरेंगी 60 सीटें
एचपीयू मेट-2017 से विश्वविद्यालय के अपने बिजनेस स्कूल में 60 सब्सिडाइज्ड और 60 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरेगा। 17 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 10 से 13 जुलाई तक विवि में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे।
इसी आधार पर प्रवेश पाने वालों की फाइनल सूची 15 जुलाई को घोषित होगी। इसके बाद 17, 18,19, और 21 जुलाई को नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे। 24 जुलाई को फाइनल सूची जारी होगी। रिजनल सेंटर धर्मशाला में सभी 60 सीटें सेल्फ फाइनांसिंग से भरी जाएंगी।